मारुति सुजुकी 2020 से भारत में नहीं बेचेगी डीजल कारें, ये है वजह

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 2020 से डीजल कारें नहीं बेचेगी। कंपनी ने इसके लिए 1 अप्रैल 2020 की डेडलाइन तय की है। इस वक्त कंपनी बड़ी तादाद में डीजल कारें बेच रही है।

एक अनुमान के मुताबिक मारुति सुजुकी की डीजल कारों का हिस्सा करीब 23 फीसदी है। कंपनी इंडिया में एस-क्रॉस, सियाज, विटारा ब्रेजा, डिजायर, बलेनो और स्विफ्ट समेत डीजल इंजन से लैस कई मॉडलों की बिक्री करती है। आपको बता दें कि 2020 में अप्रैल से बीएस-6 उत्सर्जन नियम लागू हो जाएगा। माना जा रहा है कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार डीजल कारों को बंद करने को लेकर कोई फैसला ले सकती है। इसी वजह से कंपनी ने डीजल कारों को बंद करने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि जब भी सरकार डीजल कारों को लेकर नए नियम लागू करती है तो कारों को अपडेट करना पड़ता है। इस पर कंपनी की अलग से निवेश करना पड़ता है। साथ ही डीजल कार ग्राहकों के लिए भी एक से दो लाख तक महंगी पड़ती है। पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के रेट में अंतर भी काफी कम हुआ है। इसके चलते भी कंपनी ने ये फैसला किया है। हालांकि कंपनी का ये कहना है कि अगर ग्राहक चाहेंगे कंपनी डीजल कारों को निकालना बंद ना करे तो कंपनी डीजल कारों का निर्माण आगे भी करती रहेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.