Blog

उत्तराखंड: हजारों प्रवासी लौटे, इस परेशानी पर नहीं दिया गया ध्यान तो भयावह रूप ले सकता है कोरोना!

उत्तराखंड लॉकडाउन में ढील मिलने के साथ बाहर फंसे प्रवासी लोग बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। लॉकडाउन अवधि से अब तक अल्मोड़ा जिले में विभिन्न राज्यों में फंसे 4 हजार से अधिक प्रवासी अपने गांव लौट आए हैं।

अल्मोड़ा जिले के करीब 20 हजार लोगों ने घर वापसी के लिए पंजीकरण किया है। लेकिन गांवों में जा रहे लोगों के लिए स्पष्ट निर्देश न होने से न केवल ग्राम प्रधानों में असमंजस की स्थिति है, बल्कि गांव आने वाले प्रवासियों में भी स्पष्ट जानकारी का अभाव नजर आ रहा है।

बाहर से आ रहे प्रवासियों को केवल होम क्वारंटाइन करने के निर्देशों के चलते गांवों में अजीब सी स्थिति पैदा हो गयी है। बाहर से आए लोगों को होम क्वारंटाइन कराने के निर्देश के बाद गांवों में ग्राम प्रधान असहमत नजर आ रहे हैं। ग्राम प्रधानों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रो में घर एक दूसरे से मिले हुए हैं। वहीं वहां एक परिवार के पास एक ही शौचालय होते हैं। रहने के लिए अगल से कमरा भी गांव में संभव नही है। ऐसे में इन लोगों को गांव में होम क्वारंटाइन के लिए भेजना गलत है।

ग्राम प्रधानों के मुताबिक, प्रशासन को इन लोगों को 14 दिन तक संस्थागत क्वारंटाइन कराना चाहिए, क्योंकि गावों में ऐसी व्यवस्थाएं ही नहीं है कि सभी को होम क्वारंटाइन के दौरान नियमों का पालन कराया जा सके। उनका कहना है कि अगर प्रशासन द्वारा उन्हें मूलभूत व्यवस्थाएं, वित्तीय फंड उपलब्ध कराया जाए तो इन्हें गांवो के पंचायत भवन, या फिर प्राइमरी स्कूलों में क्वारंटाइन किया जा सकता है।

वही, बाहर से आ रहे प्रवासियों का कहना कि उन्हें जानकारी मिली है कि गांवो में उनका स्वस्थ्य परीक्षण किया जाएगा और अलग से क्वारंटाइन किया जाएगा। इधर एसडीएम का कहना है कि अभी तक सरकार की ओर से ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं है और मौजूदा नियमों के अनुसार, ही आने वालों को अपने घरों में क्वारंटाइन रहकर सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.