Categories: IndiaNews

72 साल के गहलोत तीसरी बार बनेंगे राजस्थान के सीएम, पायलट को डिप्टी सीएम पद से करना पड़ा संतोष

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे। वहीं पार्टी ने सचिन पायलट को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के फैसले की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में के.सी.वेणुगोपाल ने की। वेणुगोपाल ने कहा, “राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री चुना है और सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री होंगे।” वेणुगोपाल विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक थे। ये घोषणा राहुल गांधी के निवास पर दोनों उम्मीदवारों गहलोत और पायलट की कांग्रेस अध्यक्ष के साथ घंटे भर से ज्यादा समय तक चली बैठक के बाद की गई।

खबरों के मुबातिक, राहुल गांधी ने पायलट को डिप्टी सीएम बनने के लिए गहलोत को सहमत किया। ऐसा कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुर्जर समुदाय को ध्यान में रखते हुए शायद लिया है। गुर्जर समुदाय राजस्थान के प्रभावशाली समुदायों में से एक है और पायलट इसी समुदाय से आते हैं।

शुक्रवार को गहलोत और पायलट की दो दिनों में राहुल गांधी के साथ तीसरी बैठक थी। गहलोत और पायलट के समर्थको ने मुख्यमंत्री पद के लिए मजबूती के साथ दावा पेश किया था।

72 साल के अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे, जबकि 41 साल के सचिन पायलट राज्य में प्रशासक के रूप में अपनी शुरुआत करेंगे। सचिन पायलट ने अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता है।

अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने राजस्थान के लोगों को भरोसा दिया कि पार्टी अपने सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगी। इसमें किसानों के कर्ज माफ करने, युवाओं के लिए रोजगार सृजन व सुशासन की बात शामिल है। गहलतो ने कहा, “मेरे सहयोगी सचिन पायलट व अन्य भी साथ मिलकर राहुल गांधी के वादों व दृष्टिकोण को पूरा करेंगे।”

पायलट ने गहलोत को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव राष्ट्रीय राजनीति की दिशा बदलने वाले हैं। इनके नतीजों ने लोगों में आर्थिक विकास व सामाजिक सौहार्द की उम्मीद जगाई है।

दिल्ली से जयपुर पहुंचने के बाद अशोक गहलोत और सचिन पायलट समेत कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया से बाद करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि जयपुर में 17 दिसंबर को शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

Ashish Ranjan

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.