बिहार के बरौनी में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने एक बार फिर पुलवामा शहीद जवानों को याद किया। पीएम ने कहा कि देशवासियों के दिल में जो आग है, वही आग मेरे दिल में भी है।
पुलवामा आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हमले के विरोध में पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे। लोग शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे। इस फिदायिन हमले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हिला कर रख दिया है। बिहार के बरौनी में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने एक बार फिर शहीद जवानों को याद किया। पीएम ने कहा कि देशवासियों के दिल में जो आग है, वही आग मेरे दिल में भी है। आतंकी हमले से आहत प्रधानमंत्री ने बिहार के शहीद सपूतों संजय कुमार सिन्हा और रतन कुमार ठाकुर को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत वहां की स्थानीय भाषा में की। उन्होंने कहा ‘’सब लोग के प्रणाम करै छियो, आपन सब के की हाल चाल छै। तेसर बेर बेगूसराय एलौ हैं।‘’ अपनी स्थानीय भाषा को पीएम मोदी की मुंह से सुन कर जनसभा में मौजद लोग बहुत खुश हो गए और मोदी की जयकार करनी शुरू कर दी। पीएम ने बिहार के श्री कृष्ण बाबू, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर और कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए उनको नमन किया। साथ ही दिवंगत सांसद भोला सिंह को भी याद किया।
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एनडीए सरकार की तारीफ की। रैली को संबोधित करने से पहले पीएम ने वहां के लोंगों को बड़ी सौगात दी। पीएम ने 33 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.