बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम से कहा कि आप एक प्रेस कांफ्रेंस कीजिए। साथ ही पीएम से ये भी कहा कि बिना तैयारी के निष्पक्ष प्रश्नों का जवाब दें।
बीते कुछ समय से मोदी और बीजेपी की कड़ी आलोचना करने वाले सिन्हा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “सर, हमने सोमवार शाम को आपके पहले से तैयार (स्क्रिप्टेड), कोरियोग्राफ किया हुआ, अच्छी तरह से अध्ययन किया हुआ और पूर्वाभ्यास के साथ तैयार टीवी साक्षात्कार देखा। एंकर के प्रति पूरे सम्मान के साथ, वंडर लेडी, स्मिता प्रकाश, क्या यह आपकी छवि को बड़ा करने का समय नहीं था, जब एक सक्षम नेता बिना तैयारी के आपके निष्पक्ष प्रश्नों का जवाब देते?”
मीडिया के सवालों से मुखातिब नहीं होने के लिए मोदी को आड़े हाथों लेते हुए पटना साहिब से बीजेपी सांसद ने कहा, “हमें पता है आप उनका सामना करना नहीं चाहते, लेकिन कम से कम बड़े राजनेता यशवंत सिन्हा और विद्वान पत्रकार अरुण शौरी के सवालों का जवाब देने का साहस रखिए।”
शत्रुघ्न ने कहा कि हालांकि साक्षात्कार के दौरान पीएम मोदी ‘शांतचित’ दिख रहे थे, लेकिन यह ‘विश्वसनीय नहीं था और उनके पहले के प्रदर्शनों के अनुकूल नहीं था।’ सिन्हा ने पिछले साढ़े चार साल में मोदी द्वारा एक भी प्रेस वार्ता नहीं करने पर निशाना साधा और कहा, “पहले सभी प्रधानमंत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस कीं लेकिन सर, आपने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में एक बार भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं की। क्यों सर?”
उन्होंने कहा, “चलिए, सरकारी माइंडसेट के बिना एक असली पत्रकार के साथ और आपके ‘राग दरबारी’ के बिना यह किया जाए।”
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.