Categories: IndiaNews

दंतेवाड़ा नक्सली हमले ने दिलाई झीरम घाटी की याद, जब नक्सिलयों ने कांग्रेस के 30 नेताओं को उतारा था मौत के घाट

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। यहां के कुआकंडा थाना इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसमें बीजेपी विधायक भीमा मंडावी समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले ने 25 मई, 2013 को सुकमा के झीरम घाटी में हुए हमले की याद दिला दी है। उस वक्त नक्सिलयों ने कांग्रेस की परिर्वतन यात्रा पर हमला किया था। चारों तरफ से नक्सलियों ने कांग्रेस के काफिले को घेर कर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा समेत 30 लोगों की मौत हो गई थी। हमले नंद कुमार पटेल, उदय मुदलियार और कार्यकर्ता गोपी माधवानी की भी जान चली गई थी। हमले घायल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

2013 में जिस वक्त झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस के काफिले पर हमला किया था, उस वक्त काफिले में  16 से 20 गाड़ियां मौजूद थीं। हमले से करीब 1 घंटे पहले कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अजित जोगी निकले थे।

दंतेवाड़ा में सबसे बड़ा नक्सली हमला 2010 में हुआ था। अप्रैल 2010 में दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने 76 सीआरपीएफ जवानों की हत्या कर दी गई थी, जो अब तक की सीआरपीएफ के काफिले पर सबसे बड़ा हमला माना जाता है।

छत्तीसगढ़ में अब तक हुए बड़े नक्सली हमले से जुड़े आंकड़े:

    • 13 मार्च, 2018: सुकमा में लैंडमाइन ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, 25 घायल
    • 11 मार्च, 2017: सुकमा के दुर्गम भेज्जी क्षेत्र में नक्सली हमला, 11 सीआरपीएफ जवान शहीद
    • 11 मार्च, 2014: टाहकवाड़ा में सीआरपीएफ काफिले पर नक्सली हमला, 16 जवान शहीद
    • जुलाई 2007: छत्तीसगढ़ के एर्राबोर अंतर्गत उरपलमेटा एम्बुश में 23 सुरक्षाकर्मी शहीद
    • अगस्त 2007: छत्तीसगढ़ के तारमेटला में हुई मुठभेड़ में थानेदार समेत 12 जवान शहीद
    • 1 दिसंबर, 2014: सुकमा में सीआरपीएफ काफिले पर हमला, 13 जवान शहीद
    • 12 जुलाई, 2009: राजनांदगांव के एम्बुश में हुए नक्सली हमले में 29 जवान शहीद
    • 6 अप्रैल, 2010: दंतेवाड़ा के ताड़मेटला में सीआरपीएफ के 76 जवान शहीद हुए
  • सितंबर 2005: बीजापुर के गंगालूर रोड पर एंटी-लैंडमाइन ब्लास्ट में 23 जवान शहीद
newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.