Categories: IndiaNews

2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, लिस्ट में राहुल और सोनिया गांधी का भी नाम

2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम भी शामिल है।

कांग्रेस की पहली सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें चार प्रत्याशी गुजरात से हैं और 11 प्रत्याशी उत्तर प्रदेश से हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी नाम है। राहुल गांधी अपनी परंपरागत सीट अमेठी और सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के अलावा 15 और नाम शामिल हैं। इनमें यूपी के सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से सलीम इकबाल, धौरहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से अन्नू टंडन, फरुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृजलाल खबरी, फैजाबाद से निर्मल खतरी और कुशीनगर से आरपीएन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं गुजरात की बात करें तो अहमदाबाद पश्चिम से राजू परमार, आनंद से भरत सिंह सोलंकी, वडोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहन सिंह राठवा को प्रत्याशी बनाया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.