सोने का मौजूदा भाव जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

सोने का भाव अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का रेट 37,920 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जो कुछ दिनों पहले तक 1,113 रुपए था।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र जैन के मुताबिक यह अब तक का सबसे ज्यादा रेट है। वहीं 99.5 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 1,115 रुपये से बढ़कर 37,750 रुपए हो गई है। कहा जा रहा है कि इंटरनेशनल मार्केट में तेजी और स्थानीय ज्वेलर्स की तरफ से लगातार जारी खरीदारी के चलते रेट में इतना ज्यादा इजारा हुआ है। कहा ये भी जा रहा है कि अमेरिका-चीन के ट्रेड वॉर की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसी वजह से इनवेस्टर्स सोने में ज्यादा  इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं। न्यूयॉर्क में सोने का भाव बुधवार को 1,487.20 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

सोने के साथ ही चांदी के रेट में तेजी आई है। दिल्ली में चांदी की कीमत में 650 रुपये का उछाल आया है। फिलहाल चांदी का भाव 43,670 रुपये प्रति किलो हो गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा मांग बढ़ने से चांदी के रेट में तेजी आई। साप्ताहिक डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भाव 694 रुपए बढ़कर 42,985 रुपए प्रति किलो हो गया।

इंटरनेशनल मार्केट में सोन की कीमतों में लगातार चार दिन इजाफा हुआ है। जबकि चांदी में तीन दिनों से तेजी का सिलसिला जारी है। विदेशी बाजार से मिले कमजोर संकेतों और घरेलू मुद्रा में आई कमजोरी से भारत में भी सोने और चांदी के दाम में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है और दोनों धातुएं लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

3 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.