Categories: IndiaIndia NewsNews

नए साल पर मोदी सरकार का देशवासियों को बड़ा तोहफा! अब इतना सस्ता मिलेगा LPG सिलेंडर

सरकार ने सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत को घटा दिया है। एक महीने में दूसरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के रेट घटाए गए हैं।

नए साल पर मोदी सरकार ने देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत को घटा दिया है। गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 120.50 रुपये सस्ता मिलेगा। यह सिलेंडर अब तक 809.50 रुपये में मिल रहा था। वहीं, सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम भी घटाए गए हैं। सब्सिडी वाला सिलेंडर 5.91 रुपये सस्ता किया गया है। सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 494.99 रुपये का मिलेगा।

एक महीने में ये दूसरा मौका है जब एलपीजी के दाम कम हुए हैं। इससे पहले  एक दिसंबर को सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 6.52 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी। इंडियान ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों और विदेशी मुद्रा विनिमय दर की स्थिति बेहतर होने की वजह से एलपीजी के दामों में कटौती की गई है। आपको बता दें कि हर घर को साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते हैं। सब्सिडी का पैसा सीधे हितग्राहियों के खाते में भेजी जाती है।

 

 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.