हरियाणा के अंबाला में भीषण सड़क हादसा हुआ है। अंबाला हाइवे पर खड़ी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है।
इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
खबरों के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर 30बी में रहने वाला यह परिवार कार में सवार होकर चंडीगढ़ से वृंदावन जा रहा था। इसी दौरान इनकी कार अंबाला हाइवे पर खराब हो गई। हाइवे पर कार खड़ी थी, इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
जिस वक्त यहे हादसा हुआ उस वक्त परिवार के कुछ लोग कार में बैठे हुए थे और कुछ लोग नीचे उतरकर गाड़ी को ठीक करा रहे थे। हादसे के बाद मौके चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.