Categories: IndiaIndia NewsNews

हिमालय पर भारतीय सेना को मिले हिममानव के सबूत!

दुनिया में क्या हिममानव का कोई अस्तित्व है, क्या रहस्यमयी प्राणियों में से एक ‘येती’ का कोई अस्तित्व है? इसको लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

इस जीव के बारे में अक्सर कहा जाता है कि ये हिमालय की बर्फीली गुफाओं में रहता है, लेकिन आज तक इसका कोई सबूत नहीं मिला है। अब पहली बार भारतीय सेना ने ‘येती’ को लेकर बड़ा दावा किया गया है। सेना ने येती की मौजूदगी को लेकर सबूत दिये हैं। दरअसल सेना की तरफ से ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। जिसमें पैरों के बड़े-बड़े निशान नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये हिममानव यानि ‘येति’ के पैरों के निशान हो सकते हैं।

ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते वक्त सेना की तरफ से ये कहा गया है कि सेना का पर्वतारोही दल 9 अप्रैल को मकालू बेस कैंप के पास 32 x5 इंच लंबे पैर के निशान देखे गए हैं। ये हिममानव के पैरों के निशान हो सकते हैं। इससे पहले ये हिममानव मकालू-बरुन नेशनल पार्क में देखा गया है।

क्या होता है ‘येती’?

ऐसा कहा जाता है कि ‘येती’ का रहस्य करीब 900 साल पुराना है। येति के आकार, आकृति को लेकर अलग-अलग कहानियां हैं, लेकिन ये असल में किसी को नहीं पता कि ये हैं कैसे? लद्दाख में कुछ बौद्ध मठों ने हिम मानव ‘येती’ को देखने के दावे किए हैं। इसके अलावा नेपाल और तिब्बत के हिमालय में इसे देखे जाने का दावा किया जा चुका है। कई रिसर्चर इन्हें पोलर बियर की प्रजाति से जोड़ते हैं, जो करीब 40 हजार साल पुरानी बताई जाती है। जबकि कुछ का मानना है कि लू की ही एक प्रजाति है, जो हिमालयन रेंज में पाई जाती है। इस तरह कई और थ्योरी भी है, लेकिन किसी भी थ्योरी पर वैज्ञानिकों की एक राय नहीं हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.