जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के पिंगलेना गांव में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गया है। 18 घंटे तक चले इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है।
सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर कामरान उर्फ गाजी राशिद समेत तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि कामरान वही आतंकी है, जिसने 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रची थी, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे।
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से सुरक्षा बलों की बीती रात 12 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। इस ऑपरेशन में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और पैरा फोर्सेज की टीम ने हिस्सा लिया और इन खूंखार आतंकियों को मार गिराया। वहीं इस कार्रवाई में एक मेजर समेत पांच जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक डीआईजी रैंक के अधिकारी और सेना के एक ब्रिगेडियर भी घायल हुए हैं।
14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने वाला जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर गाजी राशिद जो अब मारा गया है, उसने अफगानिस्तान में ट्रेनिंग ली थी। वहां से ट्रेनिंग लेने का बाद वो भारत में आया था। इसने ही पुलवामा हमले की साजिश रची और आदिल अहमद डार ने CRPF के काफिले पर हमला कर दिया था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.