Categories: IndiaNews

JNU में फिर बवाल, छात्रों ने कुलपति जगदीश कुमार की पत्नी को बनाया बंधक?

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में है। JNU के वाइस चांसलर जगदीश कुमार ने विश्वविद्यालय के छात्रों पर अपनी पत्नी को बंधक बनाने का आरोप लगाया है।

सोमवार शाम को छात्र वाइस चांसलर के आवास का घेराव करने पहुंचे थे। वाइस चांसलर का आरोप है कि इस दौरान छात्रों ने उनके आवास पर तोड़फोड़ भी की।

जेएनयू के कुलपति ने ट्वीट कर कहा, “आज शाम करीब 100 छात्रों ने जबरन मेरे आवास में घुसकर तोड़फोड़ की और मेरी पत्नी को कई घंटों तक घर के अंदर कैद रखा, जबकि मैं एक बैठक में था। घर में अकेली महिला को डराना? क्या ये विरोध का तरीका है?”

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के वीसी के घर तक मार्च निकालने का छात्रों ने आह्वान किया था। छात्र उनके घर पहुंचे और घर में घुसने की कोशिश की। फिलहाल हालात काबू में है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

6 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.