किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकता है पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी !

पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी और भगोड़े नीरव मोदी की गिरफ्तारी कभी हो सकती है। ब्रिटेन की एक अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

वारंट जारी होने के बाद लंदन की पुलिस किसी भी वक्त उसे गिरफ्तार कर सकती है। आजतक की खबर के मुताबिक, वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और नीरव मोदी की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद नीरव के पास जमानत के लिए कोर्ट जाने का ऑप्शन होगा। कोर्ट से उसे शर्त के साथ जमानत मिल सकती है।

आजतक की खबर के मुताबिक, CBI और ED की एक टीम लंदन के लिए रवाना होंगी। नीरव मोदी केस को लेकर CBI और ED की टीम लगातार UK अथॉरिटी और लंदन में मौजूद भारतीय हाई कमिशन के संपर्क में है। कुछ दिन पहले ही नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर घूमता दिखा था। वहां के अखबर टेलीग्राफ के पत्रकार ने उसे कैमरे में कैद किया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर कार्यवाही की जारी रही है।

इसे भी पढ़ें: वीडियो: भगोड़े नीरव मोदी ने बदल लिया है अपना हुलिया, आप ने देखा क्या ?

आपको बता दें कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी हैं। दोनों पर 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। घोटाला सामने आने के बाद दोनों आरोपी देश छोड़कर भाग गए थे। इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई और ईडी को सौंपा गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.