‘मसूद अजहर पर भारत के साथ आए 21 देश, UPA के वक्त हिंदुस्तान अकेला था’

मसूद अजहर के मामले में 21 देश आज भारत के साथ हैं। ये विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है। 2019 में इस प्रस्ताव को ब्रिटेन, फ्रांस, और अमेरिका ने पेश किया है।

UNSC में मसूद अजहर पर वीटो लगाकर भले ही चीन ने उसे ग्लबोल आतंकी घोषित करने से रोक लगा दिया है, लेकिन ये पीएम मोदी की कूटनीति का नतीजा है कि मसूद अजहर के मामले में 21 देश आज भारत के साथ हैं। ये विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है। 2019 में इस प्रस्ताव को ब्रिटेन, फ्रांस, और अमेरिका ने पेश किया है। इस बीच फ्रांस की सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद के सगरना की संपत्ति को जब्त करने का फैसला किया है।

बुधवार को चीन ने तकनीकि खामी बताकर मसूद अजहर को रोका है। चीन ने कहा कि बिना सबूत के वो किसी पर भी कार्र्वाई के खिलाफ है। जबकि 10 से ज्यादा देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। मसूद के मामले में चीन के रवैये पर भारत के अलावा अमेरिका ने भी निराशा जताई है।

मसूद अजहर को इंटरनेशनल आतंकी घोषित करे के लिए 2009 में पहली बार यूएन में प्रस्ताव पेश किया गया था। इसके बाद 2016 में एक बार फिर अमेरिका, यूके और फ्रांस (पी-3) के साथ मिलकर अजहर पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया गया। प्रस्ताव में मसूद अजहर को पठानकोट हमले का मास्टर माइंड बताया गया था। इसके बाद 2017 में पी-3 राष्ट्रों ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में मसूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के लिए प्रस्ताव दिया। ये चौथी बार था जब जैश के सरगना को वैश्विक आतंकी घोषित करने की कोशिश की गई।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.