Categories: IndiaNews

दादा भये विधायक तो डर काहे का, BJP विधायक के पोते ने तलवार लिए युवती के घर मचाया तांडव!

मध्य प्रदेश के गुना में बीजेपी विधायक गोपीलाल जावट के पोते विवेक की दबंगई का मामला सामने आया है। विधायक के पोते पर युवती को प्रताड़ित करने का आरोप  लगा है।

गुना के महावीरपुरा की रहने वाली युवती ने पुलिस में बीजेपी विधायक गोपीलाल जावट के पोते के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती की शिकायत के मुताबिक, जब उसने विधायक के पोते विवेक से बात करने से मना किया तो उसने उसके चेहर पर एसिड फेंकने और उसका फोटो वायरल करने की धमकी दी।

विधायक का पोता यहीं नहीं रुका वो तलवार लेकर युवती के घर धमक गया और जमकर तांडव मचाया। सीसीटीवी फुटेज में विधायक के पोते की करतूत कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में विधायक का पोता युवती के दरवाजे पर तलवार से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने बताया कि युवती की शिकातय के मुताबिक, विवेक जाटव उसे डेढ़ साल से परेशान कर रहा है। 2 अप्रैल को वो पेपर देकर कॉलेज से घर जा रही थी। तभी रास्ते में विवेक ने रोककर बात करने का दबाव बनाया। जब युवती ने मना किया तो विवेक ने चेहरे पर एसिड फेंकने और अपने दादाजी की धौंस देते हुए उसके पिता को नौकरी से हटवाने और भाई की हत्या कराने की धमकी दी।

वहीं विधायक गोपीलाल जाटव का कहना है कि उन्हें कुछ दिन पहले ही मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि लड़की के माता-पिता से उनकी बात हुई थी। मैंने उनसे कहा था कि बच्चों को समझाओ। उन्होंन कहा कि पोते विवेक से अभी मेरी बात नहीं हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 day ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.