Categories: IndiaIndia NewsNews

बड़े भाई ने छोटे भाई को जेल जाने से बचा लिया

मुकेश अंबानी ने छोटे भाई अनिल अंबानी को जेल जाने से बचा लिया है। रिलायंस कम्यूनिकेशंस ने स्वीडन की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी एरिक्सन को 550 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

अगर अनिल अंबानी की कंपनी मंगलवार यानि आज तक पैसा नहीं चुकाती तो अनिल अंबानी को 3 महीने जेल की सजा काटनी पड़ सकती थी। भाई की इस मदद के लिए अनिल अंबानी ने उनका शुक्रिया अदा किया है। अनिल अंबानी ने कहा, ”मैं बड़े भाई मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। वो मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़े रहे। मैं और मेरा परिवार शुक्रगुजार हैं कि हम अतीत से आगे बढ़ चुके हैं।” सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी को अवमानना का दोषी ठहराया था। फरवरी मं कोर्ट ने छोटे अंबानी को एक महीने के अंदर एरिक्सन का करोड़ों रुपए का बकाया चुकाने के लिए कहा था। इसमें चूक होने पर कोर्ट ने उन्हें तीन महीने जेल भेजने की बात कही थी। भुगतान की डेडलाइन 19 मार्च थी।

क्या है पूरा विवाद?
एरिक्सन ने 2014 में आरकॉम का टेलीकॉम नेटवर्क संभालने के लिए 7 साल की डील की थी। एरिक्सन का आरोप था आरकॉम ने 1,500 करोड़ रुपए की बकाया रकम नहीं चुकाई। जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंच गया। अदालत में सेटलमेंट प्रक्रिया के तहत एरिक्सन इस बात के लिए राजी हुई कि आरकॉम सिर्फ 550 करोड़ रुपए का भुगतान कर दे।

अनिल अंबानी की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी उनके खिलाफ एनसीएलटी जाने की तैयारी में है। निगम ने कहा है कि वह इसी सप्ताह आरकॉम पर बकाया 700 करोड़ वसूलने के लिए कंपनी ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.