फोटो: सोशल मीडिया
ओडिशा के कालाहांडी में नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इस लाठीचार्ज में दो लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि कालाहांडी में वेदांता अल्मुनियम प्लांट के बाहर बड़ी संख्या में युवा जमा हुए थे। युवा नौकरी की मांग कर रहे थे। जैसे ही पुलिस को इस बात की खबर लगी कि वेदांता अल्मुनियम के पास बड़ी संख्या में युवा जमा हुए हैं, पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवाओं को समझाने की कोशिश कि लेकिन युवा उग्र हो गए। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। खबरों के मुताबिक, इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पथराव किया। इस झड़प में OISF का एक जवान और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। इस लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 45 साल में बेरोजगारी दर उच्चतम स्तर पर है। देश के बेरोजगार युवा परेशान हैं। नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.