Categories: IndiaNews

सुल्तानपुर: शिवपाल की पार्टी की उम्मीदवार कमला यादव बीजेपी, गठबंधन को दे रहीं कड़ी टक्कर, शनिवार को भरेंगी पर्चा

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार कमला यादव शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

सुल्तानपुर के कलेक्टर कार्यलय पहुंचकर कमला यादव शनिवार को पर्चा भरेंगी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के बड़े नेता और उनके समर्थक मौजूद रहेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ कमला यादव एक रोड शो भी करेंगी। इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। रोड शो के जरिए कमला यादव शक्ति प्रदर्शन करेंगी। नामांकन से पहले शुक्रवार को बैठक कर कमला यादव ने आगे की रणनीति तैयार की।

सुल्तानपुर में कमला यादव के चुनाव मैदान में आने से सुल्तानपुर में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। एक तरफ बीजेपी की उम्मीदवार मेनका गांधी हैं तो दूसरी तरफ सपा, बसपा और आरएलडी के उम्मीदवार चंद्रभद्र सिंह हैं।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोरखपुर मंडल प्रभारी और सुल्तानपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. एमपी यादव कहा है कि सुल्तानपुर में कई अहम मुद्दें हैं, जिनपर उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामन्तवाद, अपराध, बेरोजगारी, अशिक्षा, मनुवाद, और जन समस्याओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ दलित, शोषित, पीड़ित, किसान, नौजवान, व्यापारी, अल्पसंख्यक समाज के हक, रोजगार के मुद्दे, छेत्रीय समस्याओं को लेकर है।

उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर की जनता को साभी दलों ने सिर्फ ठगने का काम किया है, इसलिए इस बार का चुनाव सुल्तानपुर की सम्मानित जनता खुद लड़ रही है। इसबार अपराध और सामन्तवाद को हरा कर नया इतिहास लिखने जा रही है।

Ram Yadav

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

4 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.