PM के ‘रडार ज्ञान’ पर प्रियंका ने ली चुटकी, ‘नौसिखिये को दिया राफेल डील, सोचा मौसम है क्लाउडी, रडार पर नहीं आएगा’

प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी के ‘रडार ज्ञान’ पर हर कोई चुटकी ले रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के ‘रडार ज्ञान’ पर तंज कसा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने राफेल डील का जिक्र किया। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, “वो बड़े रक्षा विशेषज्ञ हैं। उन्होंने खुद से ये फैसला ले लिया कि जहाज कौन बनाएगा। उन्होंने फैसला लिया कि जिन्होंने कभी भी अपनी जिंदगी में जहाज नहीं बनाया वो जहाज का निर्माण करेंगे। उन्होंने सोचा कि मौसम क्लाउडी है ये रडार पर नहीं आएगा।”

पीएम मोदी के ‘रडार’ ज्ञान की हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र किया थ। उनसे सवाल पूछा गया था कि जब जवान हमला करने जा रहे थे, तो उस रात आप सो पाए थे? पीएम मोदी ने जवाब दिया, “मैं दिनभर व्यस्त था। रात 9 बजे रिव्यू (एयर स्ट्राइक की तैयारियों का) किया, फिर 12 बजे रिव्यू किया। हमारे सामने समस्या थी, उस समय वेदर (मौसम) अचानक खराब हो गया था। बहुत बारिश हुई थी।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “विशेषज्ञ (हमले की) तारीख बदलना चाहते थे, लेकिन मैंने कहा कि इतने बादल हैं, बारिश हो रही है तो एक फायदा है कि हम रडार (पाकिस्तानी) से बच सकते हैं, सब उलझन में थे क्या करें। फिर मैंने कहा बादल है, जाइए… और (सेना) चल पड़े।”

फिजिक्स और विशेषज्ञों के मुताबिक रडार किसी भी मौसम में काम करने में सक्षम होता है और ये अपनी सूक्ष्म तरंगों के जरिए विमान का पता लगा लेता है। यही वजह है कि पीएम दी के इस बयान पर हर कोई मजे ले रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.