Blog

प्रियंका ने बिगड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर क्रिकेट की पिच से मोदी सरकार की ‘गेंद’ पर जड़ा छक्का!

देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने एक क्रिकेट मैच का वीडियो ट्वीट किया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होनी जरुरी है। वरना आप सारा दोष #gravity, गणित, ओला-उबर और इधर-उधर की बातों पर मढ़ते रहेंगे।”

प्रियंका गांधी ने जिस वीडियो को ट्वीट किया है वह सैयद मुश्ताक ट्रॉफी का है। वीडियो में एक शानदार कैच को लपकते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी।

प्रियंका ने इस वीडियो के जरिए मोदी सरकार के मंत्रियों पर सीधे तौर पर निशाना साधा है, जो पिछले कुछ दिनों से गिरती अर्थव्यवस्था पर अपनी सरकार का बचाव कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऑटो सेक्टर में मंदी के लिए ओला-उबर को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं, कंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सीतारमण का बचाव करते हुए ई-रिक्शा का जिक्र किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.