Categories: IndiaIndia NewsNews

उत्तर भारतियों के लिए राज ठाकरे के बदले सुर की वजह क्या है?

एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे ने हिंदी भाषा की तारीफ की है। राज ठाकरे ने कहा ”सच कड़वा होता है, लेकिन सही होता है। हिंदी अच्छी भाषा है, लेकिन राष्ट्रभाषा नहीं है।

उत्तर भारतीयों के विरोध की राजनीति करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राठकरे के सुर बदल गए हैं। कभी मुंबई में यूपी और बिहार के लोगों के काम करने विरोध करने वाले एमएनएस अध्यक्ष अब सबके सम्मान की बात कर रहे हैं। शनिवार को राज ठाकरे मुंबई में उत्तर भारतीय महापंचायत में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मेरी भाईयों और बहनों से की। इसके बाद उन्होंने हिंदी भाषा को अच्छा बताया। राज ठाकरे ने कहा ”सच कड़वा होता है, लेकिन सही होता है। हिंदी अच्छी भाषा है, लेकिन राष्ट्रभाषा नहीं है। क्योंकि राष्ट्रभाषा का निर्माण कभी हुआ ही नहीं। जैसे हिंदी भाषा है, वैसे तमिल, मराठी, गुजराती भाषा है।”

पंचायत में लोगोें को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि हमें देश के संविधान को समझना चाहिए। जब भी आप दूसरे प्रदेश में जाते हैं तो सबसे पहले पुलिस थाने में जाकर नौकरी के लिए सर्टिफिकेट लेना होता है। उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र में ज्यादा नौकरियां हैं तो उस पर पहला हक मराठियों का है उसके बाद किसी और प्रदेश के लोगों का है। वैसे ही जब यूपी और बिहार में नौकरियां हैं तो पहला हक वहां के लोगों का है।

मुंबई मेंं मराठी भाषा बोलने पर जोर देने ठाकने ने सफाई देते हुए कहा कि आप जहां जाते हैं तो आपको वहां की भाषा सीखनी चाहिए। आप विदेश जाते हैं तो आप हिंदी में बात नहीं करते। ठाकरे ने कहा ”असम में बिहार एक शख्स की हत्या की गई। वहां आंदोलन हुआ। गुजरात से यूपी और बिहार के लोगों को भगाया गया, लेकिन मीडिया को यह नहीं दिखाई दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

6 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 months ago

This website uses cookies.