रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, अब कॉल के लगेंगे पैसे, जानें किन नियमों में हुआ बदलाव

दिलावी पर जियो के ग्राहक ये उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें कंपनी कोई तोहफा देगी, लेकिन दिवाली से ठीक पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है।

कंपनी के मुताबिक, अब उसके ग्राहकों को दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर फोन करने के लिए प्रति मिनट 6 पैसे देने होंगे। ये नियम 10 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। हालांकि कंपनी ने इंटरनेट डाटा के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में डाटा फ्री मिलेगा। कंपनी के अनुसार, इंटरनेट कॉल, इनकमिंग कॉल, जियो से जियो पर कॉल और लैंडलाइन पर किए गए कॉल पहले की तरह ही फ्री रहेंगे। सिर्फ दूसरी कंपनी के नंबरों पर किए गए फोन के पैसे चुकाने पड़ेंगे।

रिलायंस जियो ने कहा कि 1 अक्टूबर 2017 को IUC चार्ज 14 पैसे घटाकर 6 पैसे कर दिए थे। 1 जनवरी 2020 से इसे पूरी तरह से खत्म करने का प्रस्ताव था, लेकिन इस पर ट्राई फिर से कंसल्टेशन पेपर लेकर आया है। ऐसे में ये शुल्क आगे भी जारी रह सकता है।

कंपनी के मुताबिक, पिछले तीन सालों में वो IUC चार्ज के तहत 13,500 करोड़ रुपये का भुगतान दूसरे ऑपरेटर्स को कर चुकी है। कंपनी का कहना है कि वो पिछले 3 सालों से IUC चार्ज का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल रही थी। लेकिन, ये शुल्क 31 दिसंबर के बाद भी जारी रहने की आशंका को देखते हुए मजबूरी में ये फैसला लेना पड़ा है।

आईयूसी चार्ज क्या है?

दरअसल टेलीकॉम कंपनियों को एक दूसरे को IUC चार्ज का भुगतान करना पड़ता है। IUC चार्ज ग्राहकों द्वारा एक-दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने की वजह से देना पड़ता है। अगर जियो के ग्राहक एयरटेल पर कॉल करता है तो जियो को एयरटेल को IUC चार्ज देना पड़ेगा। इसकी दर ट्राईतय करती है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.