Categories: IndiaNews

साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आयोग से राहत तो मिली, दूसरा सबसे बड़ा रोड़ा अभी राह में अड़ा है!

भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की राह में मतदान से पहले कई अड़चने आने लगी हैं। उनकी उम्मीदवारी पर विपक्ष समेत कई लोग साल खड़े कर रहे हैं।

चुनाव आयोग ने प्रज्ञा ठाकुर को राहत देते हुए चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी है। कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला की उस मांग को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर किसी भी मामले में दोषी नहीं हैं। उनपर कोई भी दोष साबित नहीं हुआ है। आयोग ने कहा कि कानून के मुताबिक, दोष सिद्ध होने पर चुनाव न लड़ने का प्रावधान है। पूनावाला ने शिकायत में कहा था कि प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी हैं और जेल से बाहर हैं, ऐसे में उन्हें चुनाव नहीं लड़नेकी इजाजत नहीं देनी चाहिए।

चुनाव आयोग ने भले ही प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी हो, लेकिन अभी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। महाराष्ट्र की एनआईए कोर्ट मे मालेगांव ब्लास्ट पीड़ित ने एक याचिका दाखिल की है। याचिका में प्रज्ञा की उम्मीदवारी और चुनाव लड़ने पर सवाल खड़े किए गए हैं। याचिका में कहा गया है कि प्रज्ञा ठाकुर ने स्वाथ्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत ली थी। लेकिन जेल से रिहा होने के बाद वो बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। याचिका में प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई है। अभी याचिका पर सुनवाई नहीं हुई है। अगर कोर्ट ने सख्ती दिखाई तो प्रज्ञा का चुनाव लड़ने का सपना टूट सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

6 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.