फोटो: सोशल मीडिया
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, ”मैं ब्राह्मण हूं, चौकीदार नहीं हो सकता।” इशारों-इशारों उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, ”मैं निर्देश दूंगा और चौकीदार वो करना होगा।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन की शुरुआत की है। पार्टी के नेता और मंत्री जोर-शोर से पीएम के अभियान का प्रचार कर रहे हैं। कईयों ने तो सोशल साइट पर अपने नाम से पहले चौकीदार लिख लिया है। लेकिन बीजेपी के ही वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री को ये कहते हुए झटका दिया है कि वो चौकीदार नहीं है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, ”मैं ब्राह्मण हूं, चौकीदार नहीं हो सकता।” इशारों-इशारों उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, ”मैं निर्देश दूंगा और चौकीदार वो करना होगा।” स्वामी ने ट्विटर पर खुद के नाम से पहले चौकीदार लिखने से भी मना कर दिया है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने ये बयान एक इंटरव्यू में दिया। बीजेपी सांसद का ये बयान सोशल मीडया में ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ दिन पहले भी सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला करते हुए कहा था कि दोनों को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नहीं है। दोनों भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताते हैं जबकि देश इस सूची में देश तीसरे नंबर पर है।
ये पहली बार नहीं है जब स्वामी ने अपनी पार्टी और नेताओं के खिलाफ इस तरह की तल्ख टिप्पणी की है। पहले भी कई बार वो पार्टी नेताओं के खिलाफ बगावती तेवर दिखाते रहे हैं।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.