टेरर फंडिंग केस: NIA की हिरासत में तीन अलगावादी नेता

टेटर फंडिंग केस में जांच एजेंसी NIA को कश्मीर के तीन अलगाववादी नेता शब्बीर शाह, मसरत आलम भट्ट, दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी से पूछताछ की इजाजत मिल गई है।

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तीनों को 10 दिन की NIA की हिरासत में भेज दिया है। एनआईए ने अदालत से तीनों को एक साथ बैठकार पूछताछ करने की इजाजत मांगी थी। सुनवाई के दौरान NIA की तरफ से कहा गया कि वो तीनों को एक साथ बैठकार पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए उसने तीनों की 15 दिन की कस्टडी मांगी।

NIA के वकील ने अदालत में कहा कि मशरत आलम कश्मीर घाटी में नाबालिग बच्चों को पत्थरबाजी की ट्रेनिंग देता था। जबकि आसिया अंद्राबी नाबालिग बच्चियों को बरगलाती थी। वो भी बच्चियों को पत्थरबाजी की ट्रेनिंग देती थी। वहीं शब्बीर शाहर इन दोनों को इसके लिए पैसा मुहैया कराता था। सुनवाई के दौरान मशरत आलम के वकील ने उसके लिए ईद तक की मोहलत मांगी। वकील की तरफ से कहा गया कि ईद के बाद पूछताछ की जाए। कोर्ट ने मशरत के वकील की इस अर्जी को खारिज करते हुए तीनों को 10 दिनों के लिए NIA की हिरासत में भेज दिया।

आपको बता दें कि जांच एजेंसी NIA ने 2017 में इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस पूरे मामले में एजेंसी अब तक अलगाववादी नेता आफताब हिलाली शाह, अयाज अकबर खांडे, फारुक अहमद डार, नईम खान, अल्ताफ अहमद शाह, राजा मेहराजुद्दीन कलवल और बशीर अहमद भट्ट को गिरफ्तार कर चुकी है। अल्ताफ अहमद शाह अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का दामाद है। वो जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान से मिलाने की वकालत करता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.