कृष्णानंद राय हत्याकांड: सांसद अफजाल अंसारी समेत दूसरे आरोपियों को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट से बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में यूपी के गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी समेत दूसरे आरोपियों को बड़ी राहत मिली है।

हाईकोर्ट ने अफजाल अंसारी समेत हत्याकांड से जुड़े दूसरे आरोपियों को 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। मामले की सुनवाई के दौरान गुरुवार को अफजाल अंसारी हाईकोर्ट में पेश हुए। इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि निचली अदालत से इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों को पेश किया जाए।

इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 3 जुलाई को विधायक मुख्तार अंसरी और अफजाल अंसारी समेत दूसरे आरोपियों को बरी कर दिया था। फैसले के खिलाफ कृष्णानंद राय की पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

2005 में बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। कृष्णानंद राय की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि इस मामले को गाजीपुर से दिल्ली कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया जाए। तभी से मामले की सुनवाई दिल्ली में हो रही थी।

आरोप है कि बाहुबली मुख्तार अंसारी के कहने पर मुन्ना बजरंगी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कृष्णानंद राय के काफिले पर एक-47  हमला किया था। कहा जाता है कि एके-47 से 400 गोलियां बरसाई गई थीं। हमले विधायक कृष्णानंद के अलावा उनके साथ उनके साथ मौजूद 6 लोगों की जान चली गई थी। इस मामले के आरोपितों में से एक मुन्ना बजरंगी की पिछले साल बागपत जेल में हत्या कर दी गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.