वीडियो: दुनिया की सबसे बड़ी SUV, ट्रक भी इसके सामने फेल है !

दुबई के एक शेख के पास 10 पहियों वाली SUV है। शेख ने अपनी इस SUV को ‘धाबियन’ (Dhabiyan) नाम दिया है।

चार पहियों वाली SUV तो आपने बहुत बार देखी होगी और उसमें सफर भी किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे बड़ी SUV 10 पहियों की है। इस SUV का मालिक दुबई का शेख है। शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान नाम के इस शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मेगा एसयूवी की तस्वीरें भी पोस्ट की है।

शेख ने अपनी इस SUV को ‘धाबियन’ (Dhabiyan) नाम दिया है। शेख का दावा है कि जीप रैंगलर और ओशकोश M1075 मिलिट्री ट्रक को मिलाकर उसने इस एसयूवी को तैयार कराया है। इसकी लंबाई 10.8 मीटर है, ऊंचाई 3.2 मीटर है और चौड़ाई 2.5 मीटर है। जबकि इस भारी भरकम SUV का वजन 24 टन है। इस धाकड़ एसयूवी का लुक तो जबरदस्त है ही इसका पावर भी दमदार है। इसमें 15.2 लीटर, 6 सिलिंडर, इनलाइन वाटर कूल्ड डीजल इंजन है, जो 600hp का पावर जनरेट करता है।

फोटो: सोशल मीडिया

दुबई के शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान की Instagram पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 44 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। जबसे उन्होंने इस SUV का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया है लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.