पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ को अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल कारावास की सजा सुनाई है, जबकि एक प्रमुख निवेश के मामले में उन्हें बरी कर दिया।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग(नवाज) के नेता को सजा सुनाने के बाद हिरासत में ले लिया गया और उन्हें अदियाला जेल भेजा जाएगा। अदालत ने अल-अजीजिया मामले में उनपर 1.5 अरब रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
पिछले साल 28 जुलाई को पनामा पेपर्स केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीते सितंबर महीने में नवाज शरीफ के खिलाफ 3 मामलों में सुनवाई शुरू हुई थी। 28 जुलाई के अपने आदेश में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के अयोग्य घोषित कर दिया था।
शरीफ परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले अल-अजीजिया स्टील मिल्स, फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट लिमिटेड और एवेनफील्ड प्रोपर्टीज से जुड़े हैं। जवाबदेही अदालत के जज मोहम्मद बशीर ने अल-अजीजिया मिल केस में कार्यवाही शुरू की, लेकिन एक अहम गवाह की गैर- मौजूदगी की वजह से उन्हें मामले की सुनवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी थी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.