प्रतिकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी थाना इलाके में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है।
इलाके के ही रहने वाले 11वीं क्लास में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। खबरों के मुताबिक, छात्रा ने परिजनों से पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद उसके परिजन उसे पास के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि छात्रा गर्भवती है। इसके बाद वहां से डॉक्टरों ने नाबालिग छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। नाबालिग छात्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंबच्ची को जन्म दिया।
वहीं, पुलिस के मुतबाकि, नाबालिग छात्रा ने गांव के ही एक किशोर पर बीते साल नंवबर के महीने में रेप का आरोप लगाया था। छात्रा के पिता ने आरोपी लड़के के खिलाफ थाना पैठाणी में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को भी दे दी गई है। आरोपी नाबालिग छात्र को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.