उत्तराखंड की जनता को बड़ी सौगात इन 17 शहरों की अब चमकेगी सूरत, 4200 करोड़ रुपये मंजूर

उत्तराखंड की जनता को राज्य सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों को स्मार्ट बनाने सपना अब जल्द ही पूरा होगा।

राज्य सरकार ने शहरों में मूलभूत सुविधाओं को और आधुनिक बनाने के लिए एक प्रस्ताव केन्द्र सरकार के पास भेजा था, जिसे केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे 17 शहरों की सूरत को बदला जाएगा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने ने कहा, “उत्तराखंड की ओर से ‘बाह्य सहायतित योजना’ के तहत केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने 4200 करोड़ रुपये की राशि ऋण के रूप में देने को मंजूरी दे दी है। इसमें अकेले तीर्थनगरी ऋषिकेश के लिए 2100 करोड़ की राशि मिलेगी, जबकि इतनी ही राशि से 16 दूसरे शहरों की सूरत बदली जाएगी।”

मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के बगल में पुल इस योजना के अंतर्गत नहीं बनेगी। इसके लिए अलग से योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक शहरों के विकास में धनाभाव के कारण अड़चनें आ रही थीं। लेकिन इस बजट के बाद हमें कोई ऐसी बात दिख नहीं रही है।

कौशिक ने कहा, “एक तो राज्य की माली हालत ऐसी नहीं कि वो दिल खोलकर शहरी क्षेत्रों के निकायों को धनराशि दे सके, वहीं निकायों की हालत भी बेहतर नहीं है। इस चुनौती से निपटने के लिए मौजूदा राज्य सरकार को ‘बाह्य सहायतित योजनाओं’ की शरण में होना पड़ा। इसे देखते हुए ऋषिकेश शहर के साथ ही 16 अन्य शहरों में इन्फ्रास्ट्रक्चर समेत विभिन्न सुविधाओं के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया। जिसमें हमें सफलता मिल गई। यह सभी कार्य 2020 से शुरू होंगे और 2029 तक चलेंगे।”

मंत्री ने बताया कि इस योजना में ऋषिकेश, पिथौरागढ़, सितारगंज, जसपुर, काशीपुर, रुद्रपुर, किच्छा, अल्मोड़ा, बागेश्वर, गोपेश्वर, चंपावत, टनकपुर, खटीमा, जोशीमठ, श्रीनगर, डोईवाला और विकासनगर शहर अभी शामिल किए गए हैं।

योजना के तहत 17 शहरों में पेयजल, जल निकासी, दूषित जल शुद्घीकरण, रिवर फ्रंट डेवलमपेंट, पुराने रास्तों का जीर्णोद्धार, ध्यान योग पार्क, भारतीय संस्कृति म्यूजियम, स्मार्ट पोल, एलइडी लाइट पोल, वाई-फाई सुविधा, सीसीटीवी, डिजिटल साइनेज, सड़क, तिराहों और चौराहों का चौड़ीकरण, फ्लाईओवर, अंडरपास, मल्टीलेवल पार्किंग, स्काईवाक, फर्स्ट एड सेंटर जैसी चीजें इससे बनाई जाएंगी।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.