चमोली: मलबा हटाने के काम में लगी JCB हुई हादसे का शिकार, 10 घंटे की मशक्कत के बाद खुला कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग

चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात से भारी बारिश के कारण कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग पर पत्थर और मलबा गिरने से बाधित हो गई थी।

लेकिन 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस मार्ग को खोल दिया गया है। इस दौरान बीआरओ को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक थराली में देर रात पिंडर घाटी की मुख्य मोटर सड़क कर्णप्रयाग-ग्वालदम हरमनी के समीप पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से बाधित हो गयी थी।

सूचना मिलते ही रात को ही मोटर मार्ग को खोलने के लिए बीआरओ की टीम अपने काम पर लग गई, लेकिन इस दौरान भी एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, बीआरओ द्वारा लगाई गई जेसीबी मशीन पर अचानक मलबा गिरा, जिसके कारण मशीन रोड से नीचे गिर गई।

देर रात को ही मोटर मार्ग को खोलने के लिए बीआरओ द्वारा लगाई जेसीबी मशीन पर मलबा गिरने से मशीन रोड से नीचे गिर गई थी। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बीआरओ के कमान अधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया की कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग को शनिवार की दोपहर 12 बजे खोल दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.