फोटो: सोशल मीडिया
ऋषिकेश के सीटीवीएस विभाग के डॉक्टरों ने कमाल करके दिखाया है। डॉक्टरों ने राजस्थान निवासी एक व्यक्ति के जन्मजात दिल में छेद मरीज का सफल ऑपरेशन किया है।
एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने डॉक्टरों की टीम की सफलतापूर्वक जटिल सर्जरी को अंजाम देने के लिए तारीफ की है।
राजस्थान निवासी एक व्यक्ति जो कि पिछले दो महीने से सांस फूलने की बीमारी से पीड़ित थे, एम्स अस्पताल में जांच करने पर पता चला कि उनके दिल में जन्म से ही छेद है। उन्हें अपनी बीमारी के बारे में जानकारी नहीं थी। उनके स्वच्छ खून की नसें गलत भाग में खुल रही थीं। इसे मेडिकल साइंस में साइनस विनोसस डिफेक्ट एवं पी.ए.पी.वीसी कहा जाता है।
इस बीमारी की वजह से मरीज ने राजस्थान में कई चिकित्सकों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कहीं से राहत नहीं मिली। उन्हें डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन कराने के बाद उन्हें पेसमेकर की जरूरत पड़ सकती है, इसके बाद उन्होंने एम्स ऋषिकेश के सीटीवीएस विभाग के चिकित्सकों से संपर्क साधा। इसके बाद उनकी परेशानी का हल निकल पाया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.