उत्तराखंड में फंसे बिहार के मजदूरों की नीतीश से गुहार, हमें बुला लो सरकार! वरना शुरू करेंगे पैदल यात्रा

लॉकडाउन की वजह से अलग-अलग प्रदेशों में फंसे मजदूरों और अन्य प्रवसियो को अपने-अपने घर जाने की केंद्र सरकार से छूट मिलने के बाद भी बिहार के मजदूरों को अभी तक कोई राहत नही मिल पाई है।

अल्मोड़ा में फंसे बिहार के मजदूर अपनी सरकार से लंबे समय से अपने घर बुलाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन बिहार सरकार इनकी सुनने को तैयार नही है। ऐसे में मजदूरों में बिहार सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश है। लॉकडाउन के बाद बिहार सैकड़ों मजदूर अपने राज्य में लौटने के लिए इन दिनों अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बिहार के मजदूरों को उनके राज्य में भेजने की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है।

बिहार पहुंचने के मांग को लेकर अल्मोड़ा जिला कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में मजदूरों ने जमा होकर बिहार भेजने की मांग की। मजदूरों का कहना है कि अपने प्रदेश और घर लौटने के लिए वो लगातार अधिकारियों लेक्ट्रेट का चक्कर काट रहें हैं, लेकिन बिहार सरकार उनको लाने की कोई व्यवस्था नहीं कर रही है। मजदूरों का कहना है कि अगर बिहार सरकार उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं कर सकती है तो वह स्प्ष्ट बता दे, ताकि मजदूर पैदल बिहार पहुंचने का प्रयास करेंगे।

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि बिहार मूल के मजदूरों को उनके प्रदेश में भेजने के लिए बातचीत बिहार सरकार से की जा रही है। फिलहाल ट्रेन और बस से मजदूरों को बिहार भेजने के लिए प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अगर मजदूर निजी वाहनों या अपने साधन से बिहार लौटना चाहते हैं तो उन्हें पास जारी किया जाएगा। पास देने में कोई देर नहीं हो रही है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.