संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सीएम केजरीवाल की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा, “आज इन्होंने संजय सिंह को गिरफ्तार किया। संजय सिंह नरेंद्र मोदी जी के भ्रष्टाचार के खिलाफ देश के सबसे बुलंद आवाज हैं। मोदी जी सर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। मुझे लगता है कि मोदी जी आजाद भारत के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं।”

सीएम केजरीवाल ने कहा कि कल जब इनकी सरकार नहीं रहेगी और इनके कारनामों की जांच की जाएगी तब पता चलेगा कि इन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है। उस भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद के अंदर और बाहर संजय सिंह की आवाज थी जो मोदी जी से बर्दाश्त नहीं हो रही थी। नीचे दिए गए वीडियो लिंक में सीएम केजरीवाल का बयान आप सुन सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: