कोरोना वायरस: चीन में फंसा उत्तराखंड का युवक, फ्लाइट से लौट रहा था घर, चीन पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका

चीन में कोरोना वायरस से अब तक 722 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 34 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में हैं।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चीन में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। अब तक सैकड़ों भारतीयों को वहां से लाया जा चुका है। इस बीच उत्तराखंड के ऋषिकेश का एक युवक चीन में फंसा हुआ है। ये युवक चीन में योग शिक्षक की नौकरी करता है। युवक के माता-पिता ने बेटे को चीन से वापस लाए जाने के लिए प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है।

युवक के माता-पिता के मुताबिक, उनका बेटा कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत वापस आ रहा था। उसने एयर टिकट भी बुक कराया था। युवक के माता-पिता के अनुसार, उनका बेटा जैसे ही एयर पोर्ट पर पंहुचा उसको चीन की पुलिस ने रोक लिया और उसका टिकट कैंसिल करवा दिया। इसके बाद चीन की पुलिस ने युवक को एयरपोर्ट से वापस उसके क्वार्टर पर ले जाकर छोड़ दिया। बेटे के वापस न आ पाने की वजह से माता-पिता बेहद परेशान हैं।

बेटे की चीन से सलामत वापसी के लिए युवक के माता-पिता ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की और उनसे मदद की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा चीन के हेनान प्रांत के नयांग में योग सिखाने का काम करता है। पिछले काफी समय से वह चीन में रहकर नौकरी कर रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.