एशियन इंफ्रास्टक्चर इंवेस्टमेंट बैंक द्वारा 1700 करोड़ की अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ऑफ सेकेंडरी टाउन परियोजना को जमीनी स्तर पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके निरीक्षण के लिए मार्च में केंद्रीय टीम प्रदेश आएगी और छह शहरों का दौरा करेगी।
इसके बाद सरकार परियोजना के तहत होने वाले पेयजल, सीवरेज, ड्रेनेज कामों की टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगी। केंद्र की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद पहले चरण में देहरादून, हल्द्वानी, रामनगर और नैनीताल शहर में पेयजल, सीवरेज, ड्रेनेज और खुदाई से खराब हुई सड़कों पर काम किया जाएगा। जबकि दूसरे फेज़ में रुड़की और कोटद्वार में काम होगा। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार की तरफ से परियोजना की डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी गई थी। उसी डीपीआर के आधार पर केंद्रीय टीम परियोजना में होने वाले कामों का निरीक्षण करेगी।
मार्च में निरीक्षण के बाद अप्रैल में परियोजना में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए सरकार टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। काम के आवंटन के बाद 5-7 सालों में परियोजना का काम पूरा कर लिये जाने का लक्ष्य है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.