फोटो: सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि केंद्र ने तीन कृषि कानून वापस लिए हैं, पर इसकी तुलना देवस्थानम बोर्ड से नहीं की जानी चाहिए।
उत्तराखंड में बने देवस्थानम बोर्ड को चौतरफा भंग करने की मांग हो रही है। पहाड़ में बसे लोगों के साथ ही दूसरे प्रदेश के लोग भी इस बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे हैं। दो दिन पहले ही बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने धामी सरकार को चेतावनी देते हुए बोर्ड को भंग करने की मांग की थी। इस बीच मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने तीन कृषि कानून वापस लिए हैं, पर इसकी तुलना देवस्थानम बोर्ड से नहीं की जानी चाहिए। सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर हाईपावर कमेटी का गठन किया। कमेटी की जिम्मेदारी सभी पक्षों को सुनने की थी। कमेटी ने फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है। अब सरकार इस मामले में सभी पक्षों को ध्यान में रखकर कोई भी फैसला लेगी।
सीएम ने कहा कि सरकार इसके लिए हाईपावर कमेटी की रिपोर्ट अध्ययन करेगी। अध्ययन के के बाद जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। सीएम के मुताबिक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनाई जा रही है जो इसका अध्ययन कर फैसला लेगी। बीजेपी के कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने पर भी सीएम का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इससे उनकी पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला नहीं है, बल्कि कांग्रेस के कई नेता उनकी पार्टी में आने को बेताब है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.