उत्तराखंड: नारी निकेतन में मूक-बधिर से रेप-गर्भपात केस में सभी दोषियों को जेल, कोर्ट ने किया सजा का ऐलान

देहरादून के नारी निकेतन में मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म और गर्भपात मामले में सभी 9 दोषियों को जिला और सत्र न्यायालय सजा सुना दिया।

शुक्रवार को इस मामले में सभी आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट ने सजा पर फैसला सोमवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को दोपहर बाद कोर्ट ने सजा का ऐलान किया। दुष्कर्म के दोषी सफाई कर्मी गुरुदास को 7 साल, होमगार्ड ललित बिष्ट और केयरटेकर हासिम को 5-5 साल, क्राफ्ट टीचर समां निगार, नर्स किरन नौटियाल और 2 संविदा कर्मी अनीता मैंडोला और चंद्रकला को 4-4 साल, अधीक्षिका मीनाक्षी पोखरियाल और एक संविदा कर्मी कृष्णकांत को 2-2 साल की सजा सुनाई गई है।

अपराध को गंभीर बताते हुए सरकारी वकील ने दोषियों को ज्यादा से ज्यादा सजा की मांग की थी। वहीं, बचाव पक्ष के वकीलों ने महिला दोषियों की उम्र और पारिवारिक जिम्मेदारियों को देखते हुए कोर्ट से कम से कम सजा दिए जाने की अपील की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने सजा का ऐलान किया। नारी निकेतन में 2015 जब ये मामला सामने आया था, सभी को हिलाकर रख दिया था। राज्य सरकार तक हिल गई थी। नारी निकेतन के अंदर मूक-बधिर महिला से पहले रेप किया गया। फिर उसका गर्भपात कराया गया। इस पूरे खेल में नारी निकेतन के कर्मचारियों की मिलीभगत ने सभी को शर्मसार करके रख दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.