उत्तराखंड: चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, महिला की मौत, 12 साल की घायल बेटी अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है। बीते कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों से बादल फटने की खबर आ रही है। एक बार फिर चमोली में बदल फटने से तबाही मची है।
चमोली के घाट ब्लॉक के पडेर गांव के किमदु तोक में बादल फटने से तबाही मची है। हादसे में एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई है। वहीं, महिल की 12 साल की बेटी घायल हो गई है। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह ने बताया कि घटना सुबह 3:00 बजे की है। घटना के समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे। अचानक से बादल फटने के बाद मलवा आया और, जिसमें देवेश्वरी देवी पत्नी रघुवीर सिंह 32 वर्ष की मलबे में दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने महिला के शव को निकाल दिया है। प्रशासन की टीम गांव में पहुंच कर राहत कार्य कर रही है।