उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है। बीते कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों से बादल फटने की खबर आ रही है। एक बार फिर चमोली में बदल फटने से तबाही मची है।
चमोली के घाट ब्लॉक के पडेर गांव के किमदु तोक में बादल फटने से तबाही मची है। हादसे में एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई है। वहीं, महिल की 12 साल की बेटी घायल हो गई है। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह ने बताया कि घटना सुबह 3:00 बजे की है। घटना के समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे। अचानक से बादल फटने के बाद मलवा आया और, जिसमें देवेश्वरी देवी पत्नी रघुवीर सिंह 32 वर्ष की मलबे में दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने महिला के शव को निकाल दिया है। प्रशासन की टीम गांव में पहुंच कर राहत कार्य कर रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.