बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकार से पूछा, तुम्हारी हैसियत क्या है?

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय के मध्य प्रदेश के इंदौर में नगम निगम अधिकारियों की पिटाई का मामला तूल पकड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर बैट से पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बेटे की इस बदसलूकी को लेकर जब एक पत्रकार ने कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछा तो उन्होंने उलटा पत्रकार से उसकी हैसियत पूछ ली।

दरअसल जब पत्रकार ने कैलाश विजयवर्गीय से पूछा कि आपका बेटा कानून को कैसे हाछ में ले सकता है? इस सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा कि मेरा बेटा गलत काम नहीं कर सकता। फिर जब पत्रकार ने पूछा कि वीडियो में दिख रहा है कि आकाश विजयवर्गीय अधिकारियों को बैट से पीट रहे हैं। इस पर कैलाश विजयवर्गीय भड़क गए। उन्होंने पत्रकार से कहा कि आप जज हैं क्या? पत्रकार से बार-बार सवाल पूछने पर बीजेपी नेता ने कहा कि तुम्हारी हैसियत क्या है।

आपको बता दें कि पिटाई के आरोप में पुलिस ने आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है। आकाश को कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आपको बता दें कि इंदौर में नगर निगम के कर्मचारी जर्जर मकानों को तोड़ने गए थे। ताकि कोई हादसा ना हो। यहां पहुंचने पर पहले तो आकाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों से बदसलूकी की और फिर उन्हें क्रिकेट बैट से बुरी तरह से पीटा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.