देहरादून: दिन-दहाड़े मां-बेटी पर जानलेवा हमले से फैली सनसनी, मां की हालत गंभीर, दहशत में इलाके के लोग!

उत्तराखंड की राजधानी में बद्रीपुर से महिला और उसकी बेटी पर हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में दोनों लोग बुरी तरह घायल हैं।

मामला थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के बद्रीपुर का है। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

उधर पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति की तलाश की जा रही है। बता दें बद्रीपुर क्षेत्र में रहने वाले विनोद रावत लद्दाख में तैनात हैं। आज उनकी पत्नी रजनी रावत और 20 वर्षीय बेटी आस्था रावत बद्रीपुर स्थित अपने घर पर ही थे। देर शाम को महिला के ही एक परिचित व्यक्ति ने रजनी रावत और बेटी पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.