कोरोना का कहर, उत्तराखंड में अब शादी समारोह में 200 लोग ही हो सकेंगे शामिल

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीरथ सरकार अधिक सतर्क हो गई है। इस क्रम में उत्तराखंड में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अधिकतम 200 लोगों की सीमा निर्धारित कर दी गई है।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सभी जिलों के डीएम से इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, पुलिस महानिदेशक, सचिव, प्रभारी सचिव, गढ़वाल व कुमाऊं आयुक्त तथा जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा गया है।

देश के विभिन्न राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में रोज इजाफा हो रहा है। इससे सरकार की चिंता बढ़ी है और संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर सख्ती बरतनी भी शुरू कर दी गई है। कोरोना संक्रमण के लिहाज से अधिक संवेदनशील 12 राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए आगमन से 72 घंटे पहले तक की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।

हरिद्वार में चल रहे कुंभ में आने के लिए भी पंजीकरण और आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट का कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार ने हाल में ही देहरादून नगर निगम क्षेत्र में रात्रि कर्फ्यू लगाया है। कालसी व चकराता को छोड़ संपूर्ण देहरादून जिला, हरिद्वार जिला और नगर
पालिका क्षेत्र नैनीताल और हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर के स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। जबकि 10वीं व 12 वीं के छात्रों को इससे छूट दी गई।

वहीं अब सरकार ने विवाह समारोहों में अधिक भीड़भाड़ न हो, इसके दृष्टिगत इनमें सम्मिलित होने के लिए व्यक्तियों की अधिकतम सीमा तय की है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार अब विवाह समारोह में अधिकतम 200 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे। साथ ही इस दौरान कोरोना से बचाव के मद्देनजर मास्क, सुरक्षित शारीरिक दूरी के मानकों का अनुपालन अनिवार्य रूप से करना होगा। यह आदेश अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। पूर्व में कोरोना के लिहाज से स्थिति सामान्य होने पर विवाह समारोह में भाग लेने के लिए व्यक्तियों की सीमा से संबंधित पाबंदी हटा दी गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.