पौड़ी गढ़वाल के वन रेंज सतपुली के अंतर्गत ग्राम चमासू की सरहद के जंगलों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी फैल गई।
हवा के रुख की वजह से आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि आग लोगों के घरों के पास पहुंचने लगी। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग सतपुली की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का बहुत कोशिश की लेकिन काबू नहीं पा सके। इसके बाद शाम गुरुवार शाम करीब पांच बजे कोटद्वार से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी हुई है।
ग्राम चमासू के ग्रामीण प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले कुछ वर्ष पूर्व जंगल में आग लगने के कारण उनका मकान जल चुका है और आज भी आग उनके घर के पास पहुचने वाली थी। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति आग लगाता है उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती।
वहीं, रेंज अधिकारी सतपुली डीसी जोशी ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे गाड़ चमासू के जंगल में आग लग गई। वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर किया, लेकिन आग हवा की वजह से धार चमासू तक पहुंच गई। लगभग पांच बजे दमकल की गाड़ी मोके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। वन विभाग टीम भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों का सहयोग कर रही है।
(पौड़ी गढ़वाल से इंद्रजीत असवाल की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.