NewsUttarkashiउत्तराखंड

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू, भारी भूस्खनल के बाद हो गया था बंद

यमुनेत्री हाईवे एक बार फिर आवाजाही के लिए खुल गया है। मशीन की मदद से कड़ी मेहनत के बाद सोमवार को एनएच विभाग हाईवे खोलने में सफलता मिली।

रविवार को छटांगा के पास भारी भूस्खलन की वजह से हाईवे बंद हो गया था। जिला आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक, रविवार दोपहर को छटांगा के पास भूस्खलन की वजह से यमुनोत्री हाईवे बंद हुआ था। ऐसे में हाईवे के दोनों तरफ वाहन फंस गए थे।

एनएच विभाग की टीम रविवार शाम को पहुंची थी। लेकिन लगातार भूस्खलन की वजह से मशीनरी मार्ग नहीं खोल पाई। भूस्खलन रुकने के बाद एनएच विभाग की मशीनरी ने काम शुरू किया था। सुबह 11 बजे तक यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही शुरू करवा दी गई। हाईवे खुलने के बाद दोनों तरफ फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि उन्हें इस बीच कई घंटों तक परेशानी उठानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *