सीएम त्रिवेंद के क्षेत्र में बदहाल सड़कें हादसों को दे रही दावत, शिकायत के बावजूद प्रशासन नहीं ले रहा सुध!

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच कई जगहों पर सड़के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कुछ ऐसी सड़कें भी हैं जो पहले से ही क्षतिग्रस्त पड़ी हैं।


सरकार नई सड़कें तो बनावा रही है। लेकिन प्रशासन द्वारा पुरानी सड़कों की मरम्मत पर ध्यान हीं देने के आरोप लग रहे हैं। सीएम त्रिवेंद्र रावत के गांव से लगती सड़कों का भी बुरा हाल है। आरोप है कि प्रशासन कुंभकर्णीय नींद सो रहा है। कई बार इन सड़कों की मरम्मत को लेकर प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है लेकिन स्थिति जस की तस है।

ये सड़कें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के गांव खैरा से लगती हुई है

जिस सड़क की तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं ये मुख्यमंत्री जी के गांव खैरा से जा रही है। इसका नाम सतपुली सिसलड़ी मोटर मार्ग है। ये 1992 में बना था। ये मार्ग एक तरफ से जिला मुख्यालय पौड़ी से जुड़ता है दूसरी और तड़केश्वर रिखणीखाल कोटद्वार को जोड़ता है। इस पर एक बार डामरी करण हुआ था ये 36 किलोमीटर है। बीच में 12 किलोमीटर पर फिर डामरीकरण किया गया था लेकिन वो भी कई जगहों पर उखड़ चुका है करीब 7 से ऊपर जगह पर पुस्ते टूटे हुए हैं।


ना सिर्फ सड़कें बल्कि झाड़ियों का कटान भी कई समय से नहीं हुआ है। इस बात की जानकारी भी प्रशासन को कई बार दे दी गई है। अब स्थानीय युवाओं के द्वारा खुद ही झाड़ी कटान और खड्डे भरने का कार्य किया जा रहा। झाड़ी काटने के लिए इन युवकों को आधुनिक झाड़ी काटने का सामान स्थानीय पत्रकार इन्द्रजीत असवाल ने दिए हैं। झाड़ी कटान का कार्य स्थानीय समाजसेवी अनिल रावत की अगुवाई में किया जा रहा है। इनके साथ सावन सिंह रावत, यसवंत नेगी, अनूप नेगी, साजन शकुंतला देवी, भुन्द्रा देवी, पूजा देवी, उषा देवी, संगीता देवी, सुषमा देवी, सुनील सिंह, जितेंद्र हैप्पी, आशु संजय उर्फ उटीन, सूरज, ऋषभ, लक्की और अन्य युवाओ के द्वारा किया जा रहा है।

(पौड़ी गढ़वाल से इन्द्रजीत असवाल की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.