उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने को बताया कि द्रौपदी के डांडा -2 पर्वत शिखर में हिमस्खलन में फंसे 29 एनआईएम प्रशिक्षुओं में से 8 प्रशिक्षुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है।

डीजीपी ने बताया कि पर्वतारोहण संस्थान के 29 प्रशिक्षु पर्वतारोही पर्वतारोहण के लिए गए थे। घटना 14,000 फीट की ऊंचाई पर हुई। बाकी पर्वतारोहियों के सटीक स्थान का अभी पता नहीं चल पाया है। दो महिला पर्वतारोही नहीं बची हैं।

राज्य के सीएम धामी ने कहा, “हिमस्खलन में फंसे लोगों में से 2 लोगों की मृत्यु की सूचना मिली है। जिला प्रशासन, NDRF, SDRF और सेना की मदद के लिए भी आग्रह किया था। सभी बचाव के कार्य में लगे हैं। भगवान से कामना करते हैं कि सभी लोग सुरक्षित लौटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *