फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच हादसे लगातार जारी है। चमोली जिले के गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर सित्तौड़ा गांव के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। खबरों की माने तो हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचें। मौके पर पहुंचे लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। इस बीचे मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला, जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया गया।
खबर लिखे जाने तक गाड़ी में सवार सभी चार लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बाकी तीन लोगों का जिला अस्पताल गोपेश्वर में उपचार चल रहा है। आपको बता दें घटना के समय बोलेरो में चार यात्री ही सवार थे।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.