उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने प्रदेश के युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, किया ये ऐलान

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबीर है। जल्द ही प्रदेश में सिविल, फायर और ट्रैफिक पुलिस के 1700 पुलसिकर्मियों की भर्ती होगी।

1700 पुलिसकर्मियों की भर्ती के साथ ही आईजी रेंज कार्यालय परिसर में मल्टिपल इमारत बनेगी। इमारत में एसडीआरएफ, फायर और ट्रैफिक पुलिस का मुख्यालय होगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी मंजूरी दे दी है। उन्होंने खुद पुलिस अधिकारियों की बैठक में इस बात की जानकारी दी।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने सचिवालय में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में डीजीपी समेत पुलिस के अलाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ड्रग्स के खिलाफ स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। इसके साथ सीएम ने कहा कि जो वाहन चोरी हुए हैं, उनकी बरामदगी बढ़े इसके लिए पुलिस विभाग कोशिशें तेज करे।

सीएम ने प्रदेश में बढ़ते आर्थिक अपराध पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराध पर लगाम लगे इसे ध्यान में रखते हुए अलग से आर्थिक अपराध थाना खोला जाए। उन्होंने हल्द्वानी में साइबर थाना और डि-एडिक्शन सेंटर की स्थापना की बात कही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू किया जाए।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि थानों में अंशकालिक सफाई कर्मियों का मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा विचाराधीन बंदियों के भोजन व्यय में 55 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले एक बंदी को 45 रुपये मिलते थे। अब प्रत्येक बंदी को भोजन के रूप में 100 रुपये मिलेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.